Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : जन समस्याओं को लेकर 21 फरवरी को सीटू करेगा प्रदर्शन

Koderma :  झुमरीतिलैया नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न जन समस्याओं को लेकर झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) 21 फरवरी को प्रदर्शन करेगा. इसे लेकर नगर पर्षद के विभिन्न वार्डों में ग्रामीणों ने बैठक की. 21 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा लोगों के आने की अपील की गई. इंदरवा बस्ती, मोरियांवा, अम्बेडकर नगर, गुमो रविदास टोला, डोइयांडीह, इंदरवाटांड़ में बैठक हुई. विभिन्न बस्तियों में आयोजित बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष नागेश्वर दास ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए निर्माण कामगार यूनियन के नगर सचिव प्रेम प्रकाश ने कहा कि निकाय चुनाव को टाले हुए तीन वर्ष हो गये. चुनाव नहीं होने से नगर की साफ सफाई, पानी बिजली लाइट, सड़क नाली की समस्या विकराल होती जा रही है. वार्डों का विकास कार्य ठप हो गया है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-heat-will-increase-in-kolhan-due-to-cyclonic-winds-clouds-will-cover-santhal-from-17/">जमशेदपुर

: कोल्हान में बढ़ेगी गर्मी, चक्रवाती हवाओं के कारण संथाल में 17 से छाएंगे बादल

जन समस्याओं को लेकर आंदोलन

वक्ताओं ने कहा कि सैकड़ों गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा पिछले दस महीनों से नहीं मिल पा रहा है. लोग टूटे घर व खुलेआसमान के नीचे रहने को मजबूर है. इसलिए जनसमस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन के लिए हमलोग मजबूर हुए हैं. बैठक में दलित शोषण मुक्ति मंच के अध्यक्ष दिनेश रविदास, शम्भु पासवान, राजेन्द्र पासवान, बालेश्वर राम, शिवनंदन भूइयां, बसंती देवी, बिरजू रविदास, संतोष दास, कारू भूइयां, अनूप पासवान, देवनारायण पासवान, आशा देवी, बिरेन्द्र भूइयां, बिहारी यादव, यशोदा देवी, महेन्द्र भूइयां, मंजू देवी, आशा देवी, शर्मिला देवी, गुड़िया देवी, सुनीता देवी, सारो देवी, गीता देवी, दिनेश भूइयां, दिलीप भूइयां, बद्री भूइयां, चीनवा देवी, चिंता देवी, बालदेव भूइयां आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: डाक">https://lagatar.in/training-given-to-officers-regarding-voting-by-postal-ballot/">डाक

मतपत्र से होने वाले मतदान को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही