Search

 
 
 

कोडरमा : नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 5 सूत्री मांगों को लेकर दे रहे धरना

 
Koderma :  झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर नगर परिषद के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही. कर्मचारियों ने शनिवार को भी अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर झुमरी तिलैया नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया. दूसरी तरफ नगर परिषद के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा के अवसर पर गंदगी का अंबार पसर गया है . जिससे पूजा कमिटियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-chandigarh-airport-will-be-named-shaheed-bhagat-singh/">मोदी

के मन की बात : चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह होगा, अफ्रीका से लाये गये चीतों पर भी बोले

हेमंत सरकार कर रही है वादा खिलाफी- हड़ताली कर्मचारी

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से वह अपनी मांगों के समर्थन में लड़ाई लड़ रहे हैं.  लेकिन अब तक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ भी नहीं मिला. नगर परिषद कर्मियों का कहना है कि हेमंत सरकार भी उनके मामले को लेकर वादा खिलाफी कर रही है.  जेएमएम ने चुनाव के पहले नगर परिषद के कर्मियों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था. इसे भी पढ़ें : लोहरदगा">https://lagatar.in/lohardaga-police-released-posters-of-18-rewarded-naxalites/">लोहरदगा

पुलिस ने 18 इनामी नक्सलियों के पोस्टर किये जारी

21 सितंबर से हड़ताल पर बैठे हैं कर्मचारी 

बता दें कि नगर परिषद के कर्मचारी अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर 21 सितंबर से हड़ताल पर बैठे हैं.   झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी झुमरी तिलैया नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं.  कर्मचारियों की मांग हैं कि अनुबंधित दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की सेवा नियमित की जाय, निकाय में कार्यरत तमाम दैनिक अनुबंध कर्मचारियों का 20 लाख रुपये का बीमा कराया जाये, निकाय में पुरानी पेंशन योजना लागू करायी जाये, एनजीओ के कार्यालय पर रोक लगायी जाये और विभागीय स्तर पर संपूर्ण कार्य कराया जाये. इसे भी पढ़ें : राजस्थान">https://lagatar.in/rajasthan-legislature-party-meeting-in-jaipur-today-over-new-cm-gehlot-to-resign-after-becoming-president/">राजस्थान

: नये सीएम को लेकर आज जयपुर में विधायक दल की बैठक, गहलोत अध्यक्ष बनने के बाद देंगे इस्तीफा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही