Koderma: कोडरमा जिला के झुमरीतिलैया नगर परिषद की मनमानी से शहर के लोग परेशान हैं. लोगों का कहना है कि शहर में न तो सफाई की सही व्यवस्था है न कोई अन्य सुविधा. नगर परिषद सिर्फ टैक्स वसूलने में मस्त है. बाजार समिति के सामने एक मछली बाजार है जिसे नगर परिषद द्वारा स्थाई रूप से बसाया गया था. इन दुकानदारों की मानें तो नगर परिषद इनलोगों से पिछले नौ सालों से लगातार टैक्स वसूली कर रही है, तो वही दूसरी ओर नगर परिषद इन दुकानदारों को अतिक्रमण का नोटिस भी भेज रही है. व्यापारी सोनू कुमार ने बताया कि हमलोग बहुत छोटे थे उस समय से हमलोग दुकान लगा रहे हैं, पहले हमलोग स्टेशन रोड, ज्वाहर टॉकीज, राना बस स्टैंड के पास दुकान लगाते थे. 2017 में हम लोगों को यहां लाया गया. अब नोटिस भेजकर हमलोगों को यहां से हटने के लिए कहा जा रहा है.उन्य व्यापारियों का कहना है कि इस मामले की जानकारी बीडीओ, सीओ और डीसी को नोटिस के माध्यम से दें चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी हमे अतिक्रमण का नोटिस भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-12th-death-anniversary-of-acharya-janaki-vallabh-shastri-celebrated-in-sonari/">जमशेदपुर
: सोनारी में आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री की 12वीं पुण्यतिथि मनी [wpse_comments_template]
: सोनारी में आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री की 12वीं पुण्यतिथि मनी [wpse_comments_template]
Leave a Comment