Search

 
 
 

कोडरमा : सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम हुआ शुरू

 
Markacho (Koderma) : कोडरमा के मरकच्चो में उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय मरकच्चो में सिटी बजाओ स्कूल बुलाओ कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रधानाचार्य अशोक कुमार के निर्देशन में ये कार्यक्रम शुरू हुआ. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति विद्यालय में सुनिश्चित करना है. उन्होंने बताया कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों को समूह में बांटा गया और प्रत्येक समूह में एक मॉनिटर नियुक्त किया गया, जो पोषक क्षेत्र में जाकर छूटे बच्चों को विद्यालय लाएंगे. वहीं समूहवार शिक्षक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेंगे. साथ ही बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले समूह को सम्मानित भी किया जाएगा. मौके पर शिक्षक प्रदीप सिंह, अनिल यादव, मनोज सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष रेनू देवी,विद्यालय के छात्र /छात्रा जहांआरा, नंदिनी सिंह, विद्या कुमारी, प्रिन्स सिंह, राजा कुमार, सलोनी कुमारी, मरियम खातून, सेजल कुमारी, सबीना खातून के अलावा अन्य ने इसमें भाग लिया. इसे भी पढ़ें - SC">https://lagatar.in/relief-to-mp-nishikants-wife-from-sc-order-to-cancel-the-case-related-to-land-purchase-remains-intact/">SC

से सांसद निशिकांत की पत्नी को राहत, भूमि खरीद से जुड़े केस को रद्द करने का आदेश बरकरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही