Koderma: कोडरमा की पुलिस ने वहां के सदर अस्पताल के सिविल सर्जन अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया है. उन पर हजारीबाग की नाबालिग युवती का यौन शोषण करने का आरोप है. हिरासत में लिए जाने के बाद सिविल सर्जन को तिलैया डैम ओपी में रखा गया है. नाबालिग ने उनके खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पीड़िता का आरोप है कि वह इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन से मिली थी. जिसके बाद वह उनके संपर्क में आयी. इलाज के सिलसिले में हुई मुलाकातों के दौरान ही सिविल सर्जन ने उनका यौन शोषण किया.
सिविल सर्जन को हिरासत में लेने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. नाबालिग युवती का मेडिकल चेकअप कराने के बाद सिविल सर्जन को गिरफ्तार किया जा सकता है. पुलिस ने अभी तक पूरे मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.