Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Koderma: कोडरमा के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा गोद लिये गांव इंदरवाटांड़ में स्वच्छता अभियान चलाया गया व ग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया. मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.डॉ. बी.सी स्वेन ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत को साफ बनाना व लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करना है. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने स्वयंसेवकों को स्वच्छ भारत अभियान का नारा देते हुए कहा कि स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है. इसलिए हमे अपने आसपास साफ- सफाई रखनी चाहिये. स्वच्छ भारत अभियान में बी.एड सत्र 2022- 24 के प्रशिक्षु उमेश कुमार दांगी, रिंकेश कुमार सिन्हा, सोनू कुमार बरनवाल, तुलसी साहू, स्नेहा कुमारी, सुप्रिया कुमारी, वैभवी श्री, स्वाति कुमारी, मनीषा कुमारी, जितेंद्र यादव, धीरज कुमार व रंजीत कुमार यादव मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-punjab-fc-beat-jfc-2-0-in-jsw-youth-cup/">जमशेदपुर

: जेएसडब्ल्यू यूथ कप में पंजाब एफसी ने जेएफसी को 2-0 से हराया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही