Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : गोद लिया गया गांव इंदरवाटांड में चला स्वच्छता अभियान

Koderma : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया. तीसरे दिन लक्ष्य गीत के साथ इसका आगाज हुआ. इसके बाद महाविद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ और उपनिदेशिका डॉ. संजीता कुमारी ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास कराये. उन्होंने कपाल भाती, अनुलोम बिलोम, भ्रामरी, प्राणायाम, मंत्र उच्चारण आदि कराया. शिविर में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ ने कहा कि हम सभी के जीवन में योग का बहुत महत्व है. सभी स्वयंसेवकों को हमेशा समाज प्रति जागरूक रहना चाहिए. इसके बाद ज्ञान कपसिमे ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें समाज के पिछड़े वर्ग के साथ होने वाली समस्याओं के बारे में जानना होगा. सजग रह कर उनको जागरूक करना होगा. तभी हम एक अच्छे समाज का निर्माण कर पाने में सक्षम होंगे. इस दौरान सभी स्वयंसेवकों के बीच फलों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें:ATR">https://lagatar.in/old-things-atr-half-hearted-action-on-9-assurances-given-to-mlas/">ATR

में पुरानी ही बातें, विधायकों को मिले 9 आश्वासनों पर आधी-अधूरी कार्रवाई

हैंडवॉश कैसे करें... इसकी दी गई जानकारी

सभी स्वयंसेवकों ने गोद लिए गांव इंदरवाटांड में घर घर जाकर स्वच्छता जागरूकता फैलाई. ग्रामीणों को स्वच्छता की महत्ता बताते हुए गांव की गलियों एवं नालियों की सफ़ाई की गई. साथ ही ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव किया गया. ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. गांव के सभी बच्चों को हैंडवॉश के सही तारीके को बता कर हैंड वॉश करवाया गया. संपूर्ण कार्यक्रम विनोबा भावे के ग्रुप के सदस्य प्रदीप, शिवानी, महिमा, शबनम,पूनम, प्रीति, कारू राणा, सिमरन, 2021 - 23 प्रेसिडेंट विकास, विक्रम दांगी, भीम, सूरज, पवन के द्वारा संपन्न हुआ. मौके पर एनएसएस पदाधिकारी सौरभ शर्मा, कार्यक्रम समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार , सुचित, एवम तकनीकी सहायक रोहित मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:24">https://lagatar.in/assembly-meeting-will-not-be-held-on-march-24/">24

मार्च को सरहुल, नहीं होगी विधानसभा की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही