Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : ताप विद्युत केंद्र में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम संपन्न

Koderma :जयनगर प्रखंड के दामोदर घाटी निगम में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन समारोहपूर्वक किया गया. मौके पर कार्यरत सफाईकर्मियों एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कारों में चित्रकला वर्ग अ में प्रथम पुरस्कार अंजली कुमारी, द्वितीय पुरस्कार श्रेया विजय जायसवाल एवं तृतीय पुरस्कार रिद्धिमान को प्राप्त हुआ. चित्रकला वर्ग ब में प्रथम पुरस्कार साक्षी प्रसाद, द्वितीय पुरस्कार आराध्या कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार सान्वी कुमारी को प्राप्त हुआ. निबंध में वर्ग अ में प्रथम पुरस्कार दिशा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार वंदना एवं तृतीय पुरस्कार श्रेया विजय जायसवाल को प्राप्त हुआ. निबंधन वर्ग ब में प्रथम पुरस्कार आराध्या कुमारी, द्वितीय पुरस्कार साक्षी प्रसाद एवं तृतीय पुरस्कार श्रेया कुमारी को प्राप्त हुआ. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-despite-the-protest-and-roar-of-congress-leaders-the-lock-of-the-office-did-not-open/">धनबाद:

कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन व गर्जन के बावजूद नहीं खुला कार्यालय का ताला

स्लोगन प्रतियोगिता में इन्होंने मारी बाजी

विद्यार्थियों के बीच हुए स्लोगन प्रतियोगिता में नीलांजना गराई, साक्षी प्रसाद एवं वंदना को क्रमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. डीवीसी कर्मियों के बीच में हुए स्लोगन प्रतियोगिता में उप महाप्रबंधक विनोद कुमार राय, सहायक प्रभु महतो, रामकृष्ण गराई, स्वास्थ्य, सफाई, महिला स्वास्थ्य, प्राकृतिक ऊर्जा एवं सौर ऊर्जा के लाभ आदि के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए डॉ. सफलता मिंज, डॉ. प्रीतम, डॉ. प्रियरंजन एवं विश्व मोहन गोस्वामी को परियोजना प्रधान दिलीप कुमार सिंह ने विशेष रूप से पुरस्कृत किया. इस अवसर पर कोडरमा ताप विद्युत केंद्र के 220 केवी स्विचयार्ड कार्यालय को सबसे स्वच्छ कार्यालय के रूप में चिन्हित कर पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jharias-youth-affected-by-power-crisis-demonstrated-near-the-area-office/">धनबाद

: बिजली संकट से त्रस्त झरिया के युवाओं ने एरिया कार्यालय के पास किया प्रदर्शन

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा, केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार मनाया जाता है. इसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरुक एवं जिम्मेदार बनाना है. मौके पर विनोद कुमार राय, एस के व्यास, सुनील कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, सुरेश राय, प्रदीप विश्वास, आशीष कुमार, नरेश कुमार साव, श्यामसुंदर मौर्य, अमित कुमार चौबे, सुधीर, डेनियल बढ, संतोष प्रसाद, विजय राणा, प्रभु महतो, संदीप प्रसाद, गौतम प्रसाद, विपिन कुमार, रवि प्रकाश, स्कूली छात्र, अधिकारी, कर्मचारी तथा सफाई कर्मी मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही