Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : गैस टैंकर और ट्रक में टक्कर, टैंकर चालक जिंदा जला

Koderma :  कोडरमा घाटी में जमसोती नाला के पास रविवार सुबह गैस टैंकर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर के बाद टैंकर के केबिन में आग लग गयी और चालक जिंदा जल गया.घटना में जिंदा जले ड्राइवर की पहचान नहीं हो पायी है. घटना में गाड़ी के कागज, मोबाइल समेत सभी सामान जलकर राख हो गये हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. (पढ़ें, असम">https://lagatar.in/posters-of-pathan-film-burnt-in-assam-shah-rukh-called-assam-cm-at-2-am-got-assurance/">असम

में पठान फिल्म के पोस्टर जले, शाहरुख ने रात दो बजे असम CM को फोन किया, मिला आश्वासन)

फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर पाया काबू

घटना के संबंध में बताया जाता है कि टक्कर के बाद  गैस टैंकर का ड्राइवर गाड़ी में ही फंस गया था. जिसके बाद टैंकर के केबिन में आग लग गयी और चालक जिंदा जल गया. घटना की सूचना पाकर फायर बिग्रेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और टैंकर में लगे आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक ड्राइवर पूरी तरह से जल गया था.  घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी थीं. माैके पर पुलिस पहुंचकर जाम हटवाया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-two-boats-collided-in-son-river-one-drowned-12-laborers-missing/">बिहार

: सोन नदी में दो नाव टकरायी, एक डूबी, 12 मजदूर लापता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही