Search

 
 
 

कोडरमा: H3N2 वायरस की रोकथाम को लेकर सदर अस्पताल में व्यापक तैयारी

 
Koderma: कोडरमा के सदर अस्पताल में H3N2 वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ में है. अस्पताल में वायरस से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की गयी है. मरीजों के लिए 10 बेड का एक अलग वार्ड तैयार है, जहां जरूरत पड़ने पर H3N2 वायरस से पीड़ित लोगों को इलाज के लिए भर्ती किया जायेगा. वही इस वार्ड में ऑक्सीजन के साथ-साथ वेंटिलेटर की सुविधा भी मौजूद है. इसके अलावा वायरस को लेकर डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम भी चिन्हित की गई है. अस्पताल में वायरस को लेकर जरूरी दवाओं का स्टॉक भी उपलब्ध करा लिया गया है. राज्य सरकार से मिले निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग इस वायरस से निबटने के लिए तैयार दिख रहा है. सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इस वायरस में भी कोविड जैसे ही फ्लू के लक्षण है. हालांकि जिले में इससे संबंधित एक भी केस प्रकाश में नहीं आया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इस वायरस से निपटने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली है. इसे भी पढ़ें:  MGM">https://lagatar.in/allocation-of-20-20-crores-for-mgm-jamshedpur-dumka-medical-college-there-will-be-facility-of-500-beds/">MGM

जमशेदपुर-दुमका मेडिकल कॉलेज के लिए 20-20 करोड़ का आवंटन, 500 बेड की होगी सुविधा
[wpse_comments_template] 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही