Search

 
 
 

कोडरमा : कानीकेंद स्कूल का हाल, 8 शिक्षक में से 5 गायब, बच्चे भी नदारद

 
Koderma :  सतगावां प्रखंड के कई स्कूलों में शिक्षकों के गायब रहने का सिलसिला जारी है. कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन की ओर से हो रही लगातार स्कूलों के औचक निरीक्षण व दर्जनों शिक्षकों पर कार्रवाई के बाबजूद भी शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए जा रहे हैं. वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अधिकारी बेखबर हैं. दुर्गापूजा के छुट्टी के बाद छुट्टी खत्म होने के पहले दिन जब पत्रकारों की टीम व झामुमो छात्र संघ के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार की ओर से गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का जायजा लिया गया. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कानीकेंद में कार्यरत 8 शिक्षकों में 5 शिक्षक उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति बनाकर गुरुवार को गायब पाए गए. वहीं सचिव संजीव कुमार छुट्टी पर थे. विद्यालय के अन्य दो उपस्थित शिक्षक सुरेंद्र कुमार और विजय कुमार कार्यालय कक्ष में आराम फरमा रहे थे और बच्चे नदारद थे. प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि आवेदन डालकर छुट्टी लेकर निजी काम से हजारीबाग गए हुए हैं तो वहीं बीईईओ शकील अहमद ने कहा कि विद्यालय के सही संचालन के लिए कई बार निर्देश दिया गया है. जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उपस्थिति बनाकर गायब होने वाले शिक्षकों की उदासीनता अच्छी बात नहीं है, विद्यालय से गायब होने वाले शिक्षकों के प्रति उचित कार्रवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें–लातेहार">https://lagatar.in/latehar-shreya-group-won-first-prize-in-dandiya/">लातेहार

: डांडिया में श्रेया एंड ग्रुप ने जीता प्रथम पुरस्कार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही