Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: कांग्रेस ने दिया धरना, राहुल गांधी के समर्थन में लगाये नारे

Advertisement
Advertisement
Koderma: जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पदयात्रा और धरना कार्यक्रम का आयोजन किया. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे के निर्देश पर कोडरमा जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया. जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू की अध्यक्षता में आयोजित धरना और पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगाये. कांग्रेस नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय का राजनीतिक इस्तेमाल बंद करो और जन विरोधी भाजपा सरकार के विरुद्ध लड़ेंगे हम कभी नहीं डरेंगे  के नारे लगाये. नेताओं ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा. जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय लगातार,">https://lagatar.in/">लगातार,

निराधार और मनगढ़ंत सवालों के साथ बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ कर रही है. यह केवल राजनीतिक प्रतिशोध है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय एवं कार्यालय में प्रवेश नहीं करने देना अलोकतांत्रिक व दुर्भाग्यपूर्ण है. इसे भी पढ़ें- शिवसेना">https://lagatar.in/shiv-sena-compared-modi-government-to-hitlers-rule-said-the-government-wants-to-end-the-nehru-gandhi-dynasty/">शिवसेना

ने मोदी सरकार की तुलना हिटलरशाही से की, कहा, नेहरू-गांधी वंश को  खत्म करना चाहती है सरकार
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में कांग्रेसी कार्यकर्ता मोदी सरकार द्वारा सरकारी मशीनरियों का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं और गैरबीजेपी शासित प्रदेश के सरकार को बेवजह तंग करने की मनसा को जन-जन के बीच उजागर कर रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरीय उपाध्यक्ष परेश कुमार सिन्हा, वरिष्ठ कांग्रेसी अनवारुल हक, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरीय उपाध्यक्ष आशीष पांडे और महिला जिला अध्यक्ष बेबी सिन्हा सहित जिला एवं विभिन्न प्रखंड के कांग्रेस नेता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- Swiss">https://lagatar.in/indians-money-in-swiss-bank-at-14-year-high-amount-reached-30500-crore-in-2021/">Swiss

Bank में भारतीयों के पैसे 14 साल के उच्चतम स्तर पर, 2021 में 30,500 करोड़ पहुंची रकम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही