Search

 
 
 

कोडरमा: कांग्रेसियों ने मनायी जगजीवन राम की पुण्यतिथि

 
Koderma: कांग्रेस जिला कार्यालय में बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि मनायी गयी. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देश के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. नेताओं ने कहा कि जगजीवन राम का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है. इसे भी पढ़ें- BREAKING">https://lagatar.in/breaking-mukhtar-abbas-naqvi-resigns-from-modi-cabinet/">BREAKING

: मुख्तार अब्बास नकवी ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया
श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने की. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री के रूप में पाकिस्तान के विरुद्ध युद्ध में विजय और रेल मंत्री के रूप में देश में रेलवे का स्वर्णिम विकास सहित कृषि मंत्री के रूप में पंचवर्षीय योजना की देन बाबू जगजीवन राम की उपलब्धि रही है. आज पूरा देश उन्हें नमन करता है. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, असंगठित कामगार प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, जिला सचिव अरविंद सेठ, सहूद खान, दलित नेता इंद्रदेव राम, सोमनाथ पाठक और वीरेंद्र कुमार मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- JSSC">https://lagatar.in/alleged-rigging-of-paper-leak-in-jssc-je-candidates-will-protest-in-morhabadi-on-thursday-demanding-forensic-investigation/">JSSC

‘जेई’ में पेपर लीक धांधली का आरोप, फॉरेंसिक जांच की मांग को लेकर अभ्यर्थी गुरूवार को मोरहाबादी में करेंगे विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही