Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : कांग्रेस का ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम को लेकर बैठक

Koderma :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज सहाय पिंकू ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार मरकच्चो प्रखंड में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई. मौके पर मनोज सहाय ने कहा कि हम सब के सम्मानित नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो पदयात्रा को मरकच्चो प्रखंड में सभी कांग्रेस जनों ने सफल बनाया है. अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ‘हाथ से हाथ जोड़ों’ कार्यक्रम को भी प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर सफल बनाना है. वहीं कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष यासीन अंसारी ने मरकच्चो प्रखंड के क्रमशः दोनों मंडल उत्तरी एवं दक्षिणी के आठ-आठ पंचायत के पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन किया गया. इन्हें हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम सहित डिजिटल सदस्यता अभियान को सफल बनाने की जवाबदेही दी गई. इसे भी पढ़ें: देश">https://lagatar.in/congress-is-the-only-medicine-for-the-development-of-the-country-umashankar-akela/">देश

के विकास के लिए कांग्रेस ही एकमात्र दवा : उमाशंकर अकेला

डिजिटल माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता

सचिव के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थित दो दर्जन से अधिक लोगों को डिजिटल के माध्यम से कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई. बैठक में प्रदेश प्रतिनिधि सह जिला बीस सूत्री सदस्य अनवारूल हक, युवा विधानसभा प्रभारी चांद आलम अल्पसंख्यक जिला महासचिव महताब आलम, महिला प्रखंड अध्यक्ष सेलिना बेगम, युवा नेता नसीम अख्तर, महेश मोदी रामचंद्र दास, मो अनवर, आजाद शाह भारती, मो साजिद, नसीमा बेगम अशमेरी खातून, नूरजहां बेगम, सुखदेव गोस्वामी, मो कासिम,मरगूब अंसारी, चांदनी बेगम, उपेंद्र सिंह, मो मुनव्वर, राजेश कुमार सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: जेईई">https://lagatar.in/jee-main-exam-from-january-24-admit-cards-started-being-issued/">जेईई

मेन की परीक्षा 23 जनवरी से, जारी होने लगे एडमिट कार्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही