Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : झामुमो जिलाध्यक्ष सहित सात पर फर्जी वंशावली मामले में न्यायालय ने लिया संज्ञान, उपस्थित होने का निर्देश

Advertisement
Advertisement
Koderma :  अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो के न्यायालय ने झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह सहित सात लोगों पर फर्जी वंशावली बनाकर जमीन खरीद-बिक्री करने के आरोप में  संज्ञान लिया है. साथ ही इस सिलसिले में आगामी 14 जून को न्यायालय में उपस्थित होने का निर्देश  दिया गया है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-university-students-raised-slogans-regarding-their-demands-submitted-memorandum-to-the-vice-chancellor/">रांची

विश्वविद्यालय : विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी, कुलपति को सौंपा ज्ञापन मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण सिंह, पिता स्वर्गीय बद्री नारायण सिंह निवासी ग्राम डंडाडीह, थाना जयनगर के द्वारा जितेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, सरजू साव, मंजू देवी, रघुनंदन सिंह, श्याम किशोर सिंह एवं हरिकांत सिंह पर मुकदमा दर्ज कराया गया है. अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी ने अपने न्यायालय के समक्ष गवाहों की गवाही लेने के बाद अभिलेख में उपलब्ध कागजातों का अवलोकन करने के पश्चात न्यायालय द्वारा संज्ञान लिया गया है. विदित हो कि इस संबंध में पूर्व में भी जयनगर थाना में मामला दर्ज किया गया था, जहां न्याय नहीं मिलने पर आवेदक ने न्यायालय का शरण लिया है.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही