Search

 
 
 

कोडरमा : खेत के कुएं से गोवंश का खाल और सिर बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Koderma : सदर थाना क्षेत्र के चिगलाबर डूमरडीहा प्लस टू स्कूल से कुछ दूरी पर एक खेत में बने कुएं से गौवंश का खाल और सिर बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने कुएं से दुर्गंध आने पर कुएं में देखा, तो उन्हें किसी जानवर का अवशेष पड़ा हुआ दिखा. इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसकी सूचना कोडरमा पुलिस को दी. सूचना के बाद कोडरमा थाना प्रभारी इंदु भूषण कुमार, एसआई श्यामलाल यादव पूरे दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से गौवंश के अवशेष को पानी से बाहर निकाला. इसके बाद मेडिकल जांच की पुष्टि के लिए अवशेष को पुलिस अपने साथ ले गई. थाना प्रभारी इंदु भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद इस पर कार्रवाई की जाएगी. वहीं जिप सदस्य लक्ष्मण यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ पुलिस से त्वरित कार्रवाई करते हुए कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-unknown-youths-body-recovered-police-engaged-in-investigation/">कोडरमा

: अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही