Koderma: चंदवारा प्रखंड के पूतो गांव स्थित दोमुहानी बैकंठ धाम मंदिर में सावन माह की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. शिवलिंग पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. मंदिर परिसर में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी जो शाम तक जमी थी. बारी बारी से श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद मंदिर परिसर में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. आपको बता दें कि हर साल की भांति इस वर्ष भी तिलैया डैम के बेला मूर्तिया गांव से हजारों लोगों ने उत्तरवाहिनी नदी से जल लिया और कई गांवों का पैदल यात्रा कर दोमुहानी मंदिर पहुँचे. इसके बाद शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इसे भी पढ़ें :बीएसएफ">https://lagatar.in/231-received-appointment-letter-in-bsf-camp-meru-candidates-said-to-pm-modi-thanks/">बीएसएफ
कैंप मेरू में 231 को मिला नियुक्ति पत्र, अभ्यर्थियों ने पीएम मोदी को कहा-थैंक्स [wpse_comments_template]
कोडरमा : सावन की अंतिम सोमवारी को बैकुंठधाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Leave a Comment