Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: साइबर अपराधियों ने पैथोलॉजी संचालक से की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Koderma: जिले में साइबर फ्रॉड का मामला बढ़ता ही जा रहा है. इस बार साइबर अपराधियों ने पैथोलॉजी संचालक के बेटे को निशाना बनाया. मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आर्मी जवान बनकर साइबर अपराधी ने पैथोलॉजी संचालक के बेटे से बैंक अकाउंट से हजारों रुपए की ठगी कर ली. बताया जाता है कि पुराना बस स्टैंड में संचालित झारखंड जांच घर के संचालक रोहित भूषण को सुबह करीब नौ बजे फोन आया. फोन करने वाले ने खुद का नाम मनजीत बताते हुए कहा कि मैं आर्मी का जवान हूं. आपका जांच घर है. मुझे जांच कराना है. मेरे अभिभावक आप से बात करेंगे और जांच करा लेंगे. इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
इसके कुछ देर बाद एक अन्य नंबर से फोन आया और जांच से संबंधित जानकारी ली. पहले फोन करने वाले ने कहा कि अभिभावक जांच कराएंगे इसके लिए हम पैसा आपके मोबाइल पर भेज देंगे. आप मेरे नंबर पर एक रुपये भेज दीजिए. संचालक ने कहा कि जब मैंने उसके नंबर पर एक रुपये भेजा, तो उसने क्यूआर कोड भेजते हुए स्कैन करने की बात कही. जब मैंने ऐसा नहीं कर नकद भुगतान की बात कही तो कहा कि हम आर्मी वाले हैं. हमलोगों को भुगतान का हिसाब दिखाना होता है. इसलिए ऑनलाइन ही भुगतान करेंगे. मुझे विश्वास में लेने के लिए उक्त व्यक्ति ने कथित आर्मी का आईकार्ड भी भेज दिया. इसे देख मैंने जब प्रोसेस को फॉलो किया तो उसमें पे का ऑप्शन आ रहा था. इस पर भी मैंने सवाल किया तो उसने कहा कि ये आपके खाते में ही पे होगा. जब मैंने पे किया तो मेरे बैंक खाता से 21 हजार 850 रुपये की निकासी हो गयी. इस मामले में पीड़ित संचालक ने तिलैया थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें– पर्यावरण">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-the-conference-of-environment-ministers-urban-naxals-kept-the-sardar-sarovar-dam-on-the-narmada-river-for-years/">पर्यावरण

मंत्रियों के सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, शहरी नक्सलियों ने नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध को वर्षों तक रोके रखा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही