Koderma : थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवम पेट्रोल पंप के समीप रविवार को ट्रक के चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुरनानगर निवासी 55 वर्षीय कृष्णा रजक पिता फुलांगी रजक बाघीटांड की ओर से अपने घर साइकिल से जा रहा थे. इसी क्रम में पीछे से आ रहा ट्रक उन्हें अपने चपेट में ले लिया और फिर फरार हो गया. भागने के क्रम में चंदवारा थाना की पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राँची रिम्स रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें: पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-road-jammed-in-protest-against-the-movement-of-heavy-vehicles/">पाकुड़
: भारी वाहनों के आवागमन के विरोध में किया सड़क जाम [wpse_comments_template]
कोडरमा : ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल

Leave a Comment