Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डीएवी पब्लिक स्कूल ने इकरा पब्लिक स्कूल को 90 रन से हराया

Koderma : कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में खेले जा रहे जगदीश यादव मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में डीएवी पब्लिक स्कूल और इकरा पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया. डीएवी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए. पीयूष कुमार सिंह ने 36 , करण कुमार 24 और अनूप कुमार यादव ने 14 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी करते हुए इकरा पब्लिक स्कूल की ओर से जावेद अंसारी 4, मो. सनाऊरब 3 , विकेट लिए. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-vhp-bajrang-dal-meeting-stone-pelting-condemned-during-idol-immersion/">लातेहार

: विहिप-बजरंग दल की बैठक, प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी की निंदा

इकरा पब्लिक स्कूल मात्र 82 रन पर हो गई ऑलआउट

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इकरा पब्लिक स्कूल 19.3 ओवर में 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. आरिफ अंसारी 31 , साकिब अंसारी 13 और मो. अरसलान में 10 रन बनाए. वहीं डीएवी पब्लिक स्कूल की ओर से पीयूष कुमार सिंह 4 , आर्यनदेव 4 और रोहित कुमार यादव ने 2 विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल के पीयूष कुमार सिंह को पुलिस लाइन के सहायक अवर निरीक्षक जालंधर सिंह ने दिया. इसे भी पढ़ें:टीपीसी">https://lagatar.in/police-encounter-with-tpc-ugrawadi-hundreds-of-rounds-of-cartridges-recovered/">टीपीसी

उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, सैकड़ों राउंड कारतूस बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही