Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा DC ने किया कोविड सेंटर का निरीक्षण, मरीजों से की बात

Advertisement
Advertisement

Koderma: कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए DC रमेश घोलप ने मंगलवार को डेडिकेटड कोविड हेल्थ सेंटर का निरीक्षण किया. उपायुक्त ने कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचाव के लिए सेंटर में संक्रमित व्यक्तियों के उपचार, जांच, बेड और साफ-सफाई का जायजा लिया. इसे लेकर डीसी ने कर्मियों को दिशा-निर्देश दिये. उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी भी मरीज की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिजनों को सूचना देते हुए जल्द से जल्द दाह संस्कार करना सुनिश्चित करें.

सेनेटाइज करें

उपायुक्त ने कोविड हेल्थ सेंटर में संक्रमित मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. उन्होंने सेंटर के आसीयू के साथ-साथ सभी वार्डो का जायजा लिया. सिविल सर्जन को निर्देश दिये की सभी वार्डों का समय-समय पर सेनेटाइज व साफ-सफाई की जाय.

प्रसार">https://lagatar.in/prasar-bharati-vacancies-for-various-posts-apply-soon/48231/">प्रसार

भारती ने विभिन्न पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

कार्रवाई का निर्देश

निरीक्षण के क्रम में कोविड सेंटर में कुछ कर्मियों की अनुपस्थिति पायी गयी.  इस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को उन कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने सीएस को संक्रमितों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया. इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार और सीएस डॉ एबी प्रसाद समेत कई अधिकारी मौजूद थे.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही