Search

 
 
 

कोडरमा : डीसी ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

 
Koderma  :  उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंदरवा और पथलडीहा का औचक निरीक्षण किया. उत्क्रमित उच्च विद्यालय इंदरवा (देहती) का निरीक्षण के दौरान डीसी रंजन ने प्रोजेक्ट इंपैक्ट के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया. उपायुक्त द्वारा विद्यालय में 15वें वित्त आयोग के तहत अपूर्ण शौचालय निर्माण को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही विद्यालय के लिए स्वीकृत भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरु करने का कनीय अभियंता सर्व शिक्षा अभियान को निर्देशित किया गया. इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बच्चों से प्रोजेक्ट इंपैक्ट व प्रोजेक्ट रेल से संबंधित जानकारी प्राप्त किया. उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक व बच्चे ससमय विद्यालय आये, इसका ख्याल रखें. चेतना सत्र को सही तरीके से संचालित करने का निर्देश भी डीसी ने दिया. राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से सभी बच्चियों को लाभान्वित करने की बात कही. मौके पर एडीपीओ शिव मल्लिक, कनीय अभियंता, पीएमयू सदस्य अनुज व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें–धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-bccl-workers-hunger-strike-continues-for-the-second-day/">धनबाद:

बीसीसीएल कर्मी की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही