Search

कोडरमा DC ने कोविड वैक्सीनेशन को लेकर की बैठक, दिये निर्देश

Koderma: कोडरमा जिला को कोरोना मुक्त बनाये जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हमारा पंचायत हमारी जिम्मेदारी के तहत पंचायतस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. इसे लेकर DC रमेश घोलप द्वारा पंचायतस्तर पर अब तक हुए वैक्सीनेशन कार्य की बैठक कर समीक्षा की गयी. इसमें पंचायतस्तर पर नामित नोडल पदाधिकारी से टीकाकरण के बारे में जानकारी ली गयी. उपायुक्त ने सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा टीकाकरण को लेकर किये गये कार्यों को सराहा. इसे भी पढ़ें-  मोदी">https://lagatar.in/nitish-is-reaching-delhi-amid-discussions-of-expansion-of-modi-cabinet/93729/">मोदी

कैबिनेट के विस्तार की चर्चाओं के बीच दिल्ली पहुंच रहे हैं नीतीश, जदयू सांसद ने कहा, यह निजी दौरा है

टीकाकरण के लिए दूसरों को प्रेरित करें

DC ने कहा कि वैक्सीनेशन को लेकर पंचायतस्तर पर शत-प्रतिशत लोगों का टीकाकरण करें. टीम से लगातार समन्वय स्थापित करते हुए टीकाकरण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करें. लगातार टीकाकरण के लिए प्रेरित करें साथ ही दूसरे लोगों को भी टीकाकरण लगवाने के लिए प्रेरित करें. जहां कम वैक्सीनेशन हुआ है, उन पंचायतों में लगातार जागरुकता अभियान चलायें. किसी भी तरह के अफवाह और भ्रम में न रहें. उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी को कहा कि ऑटो, स्टोन, ट्रक और पेट्रोल एसोसिएशन के साथ बैठक कर सभी मजूदरों का टीकाकरण करें. साथ ही ऑटो और ट्रक चालकों को टीका लगाने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-  राजधानी">https://lagatar.in/rain-fell-in-many-places-in-the-state-including-the-capital-the-weather-will-remain-the-same-for-two-days/93864/">राजधानी

रांची समेत राज्य में कई जगह हुई बारिश, दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//