Search

 
 
 

कोडरमा: डीसी ने की खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, दिये निर्देश

 
Koderma: डीसी आदित्य रंजन ने सोमवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की. बैठक में डीसी ने अवैध पत्थर/क्रशर, अवैध बालू उठाव और अवैध खनन की रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय की समीक्षा की. साथ ही जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया. डीसी ने डीएमओ को अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि अवैध खनन और उसके उठाव पर प्रतिबंध के लिए सख्त कदम उठाया जाना आवश्यक है. कहा कि मेजर व माइनर मिनरल्स के कार्यों में किसी भी प्रकार से अवैध खनन व ढुलाई ना होने पाए. इसमें किसी की भी संलिप्तता पाई जाती है तो जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत संबंधित व्यक्ति/संस्थान पर कार्रवाई किया जाय. इसे भी पढ़ें-   चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chhau-dance-of-ichagarh-seen-in-the-closing-match-of-ipl-2022-at-narendra-modi-stadium-ahmedabad/">चांडिल

: नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आईपीएल के समापन मैच में दिखा ईचागढ़ का छऊ डांस 
डीसी ने कहा कि अवैध तरीके से बालू के संग्रहण में किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो उसपर कार्रवाई की जाय. बैठक के दौरान डीसी ने संबंधित अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर अवैध खनन और गाड़ियों द्वारा अवैध ढुलाई पर अंकुश लगाने के लिए टीम वर्क के रूप में कार्य करने का निर्देश दिया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी भागीरथ प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी दारोगा राय और संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-   मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही