Search

 
 
 

कोडरमा: डीसी ने की जिला योजना अनाबद्ध निधि की बैठक, दिए निर्देश

 
Koderma: कोडरमा के समाहरणालय सभागार में डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना अनाबद्ध निधि की समीक्षा बैठक हुई. जिसमें पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गयी. साथ ही लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान पीसीसी पथ निर्माण, पथ मरम्मती, नाला निर्माण, चारदीवारी, बाउंड्री वॉल निर्माण संबंधित प्राप्त योजनाओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. डीसी ने बाउंड्री वॉल की योजनाओं को एक महीने में पूरा करने, अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने का निर्देश दिया.  बैठक में मुख्य रूप से जिला योजना पदाधिकारी जयपाल सोय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: पलामू">https://lagatar.in/palamu-police-arrested-three-criminals-weapons-recovered/">पलामू

: पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही