Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डीसी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

Advertisement
Advertisement
Koderma: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों को लेकर बैठक की. आवेदनों पर कार्रवाई और उसके निष्पादन के लिए सभी विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में उपायुक्त ने सावित्रीबाई फुले, किशोरी समृद्धि योजना, अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, केसीसी जेएसएलपीएस से संबंधित योजनाओं के आवेदनों की जानकारी ली. पदाधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-crowd-of-tourists-gathered-at-topchanchi-lake-to-celebrate-new-year/">धनबाद

: तोपचांची झील पर नया साल का जश्न मनाने उमड़ी सैलानियों की भीड़

आवेदनों का निष्पादन कर योजनाओं का लाभ दें : मेघा भारद्वाज

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लाभ लेने के लिए जो आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन आवेदनों का निष्पादन करते हुए लाभुकों को योजना का लाभ दें. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना को लेकर विशेष ग्राम सभा आयोजित करें. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अविनाश पुरेंदु, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला कल्याण पदाधिकारी नीली सरोज कुजूर, जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार समेत कई पदाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-सरफराज">https://lagatar.in/sarfaraz-leaves-legislature-market-of-discussions-is-hot-situation-of-confusion-in-the-party/">सरफराज

ने विधायकी छोड़ी, चर्चाओं का बाजार गर्म, दल में असमंजस की स्थिति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही