Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा DC ने टीकाकरण को लेकर शहर के लोगों के साथ की बैठक

Advertisement
Advertisement

Koderma: कोडरमा DC रमेश घोलप ने सोमवार को कोविड टीकाकरण को लेकर जिले के गणमान्य लोगों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टीकाकरण एक मात्र उपाय है. यह कोरोना से लड़ने में हमारे शरीर को ताकत देता है. कुछ लोग टीकाकरण कराने से परहेज कर रहे हैं. ऐसा नहीं होना चाहिए. कुछ लोगों को छोड़ दें तो कोविड टीका का दोनों डोज लगवाने के बाद बहुत ही कम लोग कोरोना के शिकार हुए हैं.

इसे भी पढ़ें-    पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-live-talking-about-the-situation-in-the-country-on-corona/83902/">पीएम

मोदी LIVE: कोरोना पर देश के हालात पर कर रहे बात    

उपायुक्त ने कहा गांव के झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में न फंसे. कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करायें. कोरोना के दूसरे लहर में कई लोगों की जानें गयीं हैं. इनमें वैसे लोग भी थे, जिन्होंने समय रहते अस्पताल न जाकर अपने आसपास झोलाछाप डॉक्टरों से दवाई ली. जब स्थिति खराब हुई तो सरकारी अस्पताल जाकर इलाज कराया. कहा कि इस समय कोरोना टीका सरकार की ओर से मुफ्त दिया जा रहा है. कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर अपनी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जांच केंद्र पर तुंरत जाकर कोरोना का जांच करायें.

इसे भी पढ़ें-  कोविड">https://lagatar.in/ranchi-university-offices-open-with-covid-guidelines/83932/">कोविड

गाइडलाइंन के साथ खुले रांची यूनिवर्सिटी के कार्यालय      

टीका से इम्युनिटी पावर मजबूत होता है

उन्होंने गणमान्य लोगों से कहा कि इस विकट परिस्थिति में हम सभी को एक होकर काम करना है. इसके लिए समाज के बीच जाकर टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा. कहा कि लोगों को इसके फायदे के बारे में बतायें. कोरोना टीका हमारे शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए ताकत देती है. इससे हमारा इम्युनिटी पावर मजबूत होता है. इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने कहा कि अज्ञानता ही भ्रम को बढ़ावा देता है. भ्रम और अफवाह में न पड़ें और टीका लें. इस मौके पर उपविकास आयुक्त आर रॉनिटा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ एबी प्रसाद और गणमान्य लोग मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें-  रांची">https://lagatar.in/foundation-and-club-said-the-allegations-against-the-temporary-hospital-sealed-in-ranchi-press-club-are-baseless/83984/">रांची

प्रेस क्लब में चल रहे हॉस्पिटल पर लगे आरोपों को फाउंडेशन और Club ने बताया बेबुनियाद      

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही