Search

 
 
 

कोडरमा : डीसी ने झुमरी तिलैया नगर परिषद में चल रही योजनाओं की समीक्षा की

 
Koderma : उपायुक्त आदित्य रंजन योजनाओं की समीक्षा की. नगर परिषद झुमरी तिलैया, नगर पंचायत कोडरमा और नगर पंचायत डोमचांच में संचालित योजनाओं का समीक्षा के दौरान डीसी ने कई दिशा निर्देश दिये. उपायुक्त ने सभी नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत आवास निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूरा करने को कहा. साथ ही किफायती आवास योजना को लेकर कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि जहां किफायती आवास योजना संचालित हैं, वहां बाउंड्री वॉल करने और दुकान बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार करें. झरना कुंड के सौंदर्यीकरण और गहरीकरण को लेकर नगर परिषद झुमरी तिलैया को निर्देश दिया. मौके पर प्रशासक नगर परिषद झुमरी तिलैया विनित, प्रशासक नगर पंचायत कोडरमा/डोमचांच जितेन्द्र कुमार जैसल, नगर प्रबंधक, कनीय अभियंता समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dharna-in-front-of-the-block-office-against-fake-signature/">धनबाद

: फर्जी हस्ताक्षर के विरुद्ध प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही