Search

 
 
 

कोडरमा : डीसी ने विभिन्न विभागों की समीक्षा की, योजनाओं को धरातल पर उतारने पर जोर

 
आमजनों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे: मेघा भारद्वाज Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने बैठक में सर्वप्रथम सभी कार्यालय प्रधान से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बिंदुवार समीक्षा की. डीसी ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिश करें. सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए काम करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-accused-of-stabbing-son-of-retired-ccl-employee-arrested-in-12-hours/">चतरा

: सीसीएल के रिटायर्ड कर्मी के बेटे को चाकू मारकर हत्या करने का आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

जनता दरबार लगाने का निर्देश

मेघा भारद्वाज ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि हफ्ते में दो दिन यानी मंगलवार व शुक्रवार को जनता दरबार लगायें और आमजनों की समस्या सुनकर उसका निदान करें. उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यालय का चक्कर न काटे. इसके लिए सभी पदाधिकारी अपने कार्यालय में आने वाली आमजनों की समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे. अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे. सभी पदाधिकारी और कर्मी निर्धारित समय पर कार्यालय में आयेंगे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-deputy-commissioner-listened-to-the-problems-of-the-people-gave-assurance-of-solution/">कोडरमा

: उपायुक्त ने लोगों की सुनी समस्या, दिया समाधान का आश्वासन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही