Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं से बोले डीसी- अपने विभाग में करें बेहतर काम

Koderma : नवचयनित प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं ने सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं के संचालन के साथ-साथ जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा चलाए जा रहे नवाचार गतिविधियों का अवलोकन एवं उसके बारे में क्षेत्र भ्रमण कर जानकारी ली. इसी क्रम में समाहरणालय सभागार में डीसी आदित्य रंजन ने प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं को संबोधित किया. डीसी आदित्य रंजन ने सभी प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं को शुभकामनाएं दी और कहा कि आप लोगों को जिस विभाग में पदस्थापित किया जाता है, वहां बेहतर कार्य करें. प्रखंड विकास पदाधिकारी जयनगर व कोडरमा एवं अंचल अधिकारी कोडरमा द्वारा प्रखंड एवं अंचल कार्यालय द्वारा संपादित होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई. प्रशिक्षु उप समाहर्ताओं को स्वावलंबी गांव, डीईजीएस, लाइब्रेरी, सदर अस्पताल समेत आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय में मिलने वाली सुविधा के बारे में बताया गया. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-dead-body-of-a-gang-rape-accused-found-hanging-from-a-tree-police-engaged-in-investigation/">पलामू

: गैंगरेप के एक आरोपी का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या या आत्महत्या- जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही