Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: डीसी-एसपी ने किया गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का निरीक्षण

Koderma : गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम बागीटांड़ स्टेडियम में किया गया. डीसी आदित्य रंजन व एसपी कुमार गौरव ने बागीटांड स्टेडियम में तैयारियों का जायजा लिया. मुख्य समारोह के आयोजन से पहले परेड का पूर्वाभ्यास किया गया. इस दौरान डीसी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश दिए. परेड पूर्वाभ्यास में जिला पुलिस बल, फॉरेस्ट और होमगार्ड के प्लाटून ने भाग लिया. पूर्वाभ्यास का समापन डीसी के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान एसपी ने सभी जवानों का मनोबल बढ़ाया. साथ ही 26 जनवरी को होने वाले परेड को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक व अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-state-congress-vice-president-brajendra-singh-distributed-blankets-to-the-needy/">धनबाद

: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही