Search

 
 
 

कोडरमा: डीसी ने किया मरकच्चो प्रखंड और डोमचांच प्रखंड का दौरा

 
Koderma : कोडरमा डीसी आदित्य रंजन ने जिले के मरकच्चो प्रखंड और डोमचांच प्रखंड का दौरा किया. उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए लोगों को प्रेरित किया. ताकि ग्रामीण केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर रोजगार से जुड़ सके. डीसी ने ग्रामीणों को कहा कि राज्य सरकार के द्वारा स्वरोजगार से जुड़ने के लिए कई महत्वकांक्षी योजनाओं का संचालन किया जा रहा. उन सभी योजनाओं का लाभ लें. साथ ही उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में काम करें. पौधारोपण, टीसीबी, फील्ड बंड इत्यादि का निर्माण कर जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करें.
डीसी व वन प्रमंडल पदाधिकारी ने डोमचांच प्रखण्ड अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान गांव में वन रक्षा बंधन महोत्सव मनाया गया. जहां डीसी व वन प्रमंडल पदाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पेड़ों की रक्षा के लिए पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधा. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी, संबंधित पीएमयू सदस्य, अनुज व अन्य मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-investigation-begins-in-case-of-misbehavior-with-student-of-topchanchi-kasturba/">धनबाद:

तोपचांची कस्तूरबा की छात्रा के साथ दुर्व्यवहार मामले की जांच शुरू
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही