Search

 
 
 

कोडरमा : डोमचांच और मरकच्चो प्रखंड के गांवों का डीसी ने किया दौरा

 
Koderma : सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारकर जिलेवासियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है. उपायुक्त की पहल से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर पीताम्बर जल समृद्धि योजना का लाभ देते हुए ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है. वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने डोमचांच प्रखंड के स्वावलंबी गांव लक्ष्मीपुर और मरकच्चो प्रखण्ड के बंदरचौकवा गांव का भ्रमण किया. ग्रामीण महिलाओं ने तिलक लगाकर उपायुक्त व  प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत किया. उपायुक्त ने कहा कि आप लोगों के द्वारा गांव की साफ-सफाई, पौधरोपण का कार्य, टीसीबी, मेढ़बंदी का कार्य बहुत बेहतर तरीक़े से किया गया है, जो काबिलेतारीफ है. उन्होंने कहा कि अब आजीविका के स्रोत बनाने का कार्य करें. गांव में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगायें, जिससे आप लोगों की आमदनी में वृद्धि हो. गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिये प्रस्ताव तैयार का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया. मरकच्चो प्रखण्ड के बंदरचौकवा में उपायुक्त ने ग्रामीणों को अपने गांव को स्वावलंबन बनाने की दिशा में कार्य करने की बातें बतायी. उन्होंने कहा कि श्रमदान करते हुए नियमित रूप से अपने गांव की साफ-सफाई करें. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी डोमचांच उदय कुमार सिन्हा, प्रखंड विकास पदाधिकारी मरकच्चो पप्पू रजक व पीएमयू के सदस्यगण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें–रांची">https://lagatar.in/ranchi-footballer-dies-due-to-high-tension-wire/">रांची

: हाइटेंशन तार की चपेट में आने से फुटबॉलर की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही