Search

 
 
 

कोडरमा : ‘हमर गांव हमर जिम्मेदारी’ को लेकर डीसी ने की बैठक, स्वावलंबी गांव पर जोर

 
Koderma : हमर गांव हमर जिम्मेदारी को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने बैठक की. बैठक में स्वावलंबी गांव के विभिन्न चरणों में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी. स्वावलंबी गांव के काम को देख रहे सामाजिक संगठन प्रदान के प्रोजेक्ट हेड ने स्वावलंबी गांवों में किये जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया. उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने विभाग से संचालित राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को गांव तक पहुँचाने का निर्देश दिया. ताकि उनके आजीविका का साधन का विकास हो सके. साथ ही जल संरक्षण के लिए पौधारोपण करने की भी बात कही गयी. सामाजिक संगठन प्रदान द्वारा बताया गया कि 10 गांवों में मल्टी लेयर फार्मिंग की शुरुआत की गयी है और अन्य गाँवों को भी इससे जोड़ दिया जायेगा. बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त ऋतुराज, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव साह, जिला पशुपालन पदाधिकारी राम सरीक प्रसाद, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, डीपीएम जेएसएलपीएस समेत अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-road-jammed-for-compensation-on-the-second-day-of-death-of-bike-rider-in-accident/">धनबाद

: दुर्घटना में बाइक सवार की मौत के दूसरे दिन मुआवजा के लिए किया रोड जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही