Koderma : भवन निर्माण निगम लिमिटेड (परसाबाद) द्वारा वर्ष 2021 में 3 करोड़ की लागत सेस्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया गया था. क्षेत्र के समाजसेवी राजकुमार पासवान ने इस कार्य में अनियमितता बरते जाने की शिकायत तत्कालीन डीसी से की थी. डीसी ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए टीम गठित कर उपकेंद्र के भवन के निर्माण कार्य की जांच के आदेश दिये थे. जांच में सामने आया कि इसमें घोर अनियमितता बरती गयी थी. टीम में शामिल भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अमित कुमार, भवन प्रमंडल के जेई संजय कुमार दिनकर, स्वतंत्र अभियंता विश्वनाथ राम के द्वारा भवन के गुणवत्ता की जांच की गयी थी. जांच के बाद तीनों कमरों को तोड़कर फिर से बनाने का आदेश जारी किया गया था.
कोडरमा : दो साल पूर्व स्वास्थ्य उपकेंद्र को लेकर डीसी के आदेश का नहीं हुआ पालन, समाजसेवी ने जांच की मांग की
Last Updated: Oct 19, 2023 12:00 AM (IST)