Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : बंद पड़े मकान के बाहर एक व्यक्ति का शव बरामद, परिजनों का आरोप-जमीन विवाद में की गयी हत्या

Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र के रांची-पटना रोड के पास बंद पड़े मकान के बाहर से शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान भंडरवा निवासी प्रदीप यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या की गयी है. घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी है. एएसपी प्रवीण पुष्कर भी मामले की जांच करने घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं. तिलैया थाना की पुलिस पहले से ही घटनास्थल पर मौजूद है.  (पढ़ें, छवि">https://lagatar.in/chhavi-ranjan-cut-the-nose-of-jharkhand-by-selling-army-land-send-chief-minister-to-jail-babulal/">छवि

रंजन ने सेना की जमीन बेचकर कटवाई झारखंड की नाक, जेल भेजें मुख्यमंत्री : बाबूलाल)

स्थानीय लोगों ने बंद पड़े मकान के बाहर देखा था शव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने बंद पड़े मकान के बाहर शव देखा. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर तिलैया थाना प्रभारी विनोद आनंद, एसआई पिंकी रानी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें : राज्य">https://lagatar.in/condition-of-government-middle-schools-in-the-state-2937-posts-sanctioned-headmaster-in-only-62-schools/">राज्य

के सरकारी मध्य विद्यालयों का हाल, 2937 पद स्वीकृत, सिर्फ 62 स्कूलों में हेडमास्टर

परिजनों ने थाना में दर्ज करायी थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

घटना की सूचना पर प्रदीप यादव की पत्नी, बच्चे समेत अन्य परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. परिजनों ने बताया कि प्रदीप यादव बाईपास रोड में एक बॉडी गैरेज में मिस्त्री का काम करता था. वह पिछले 3 दिनों से लापता थे. परिजनों ने प्रदीप यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना में दर्ज करायी थी. प्रदीप यादव की दो बेटी और एक बेटा है. इसे भी पढ़ें : कपिल">https://lagatar.in/kapil-sibal-came-in-support-of-kejriwal-said-on-cbi-summons-modi-government-is-harassing/">कपिल

सिब्बल केजरीवाल के समर्थन में आये, सीबीआई के समन पर कहा, मोदी सरकार उत्पीड़न कर रही है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही