Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, बॉडी पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

Koderma : कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर स्थित चिल्लीटांड़ भोचाईया जंगल से शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक का शव जंगल में एक पेड़ पर लटक रहा था. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा. खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. युवक की बॉडी पर चोट के कई गंभीर निशान है. पुलिस हत्या के एंगल से मामले की जांच में जुट गई है. डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया है. एएसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व में कोडरमा और तिलैया थाना की पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :  होटल">https://lagatar.in/the-young-man-tried-to-kill-himself-by-jumping-from-the-third-floor-of-the-hotel/">होटल

के तीसरे तल्ले से कूदकर युवक ने जान देने की कोशिश की, महिला मित्र से मिलने हरियाणा से आया था रांची

मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को लटकाने की आशंका

जिस जंगल में पेड़ पर युवक का शव लटक रहा था, वह काफी सुनसान इलाका है. यहां पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम है. आशंका जताई जा रही है कि मारपीट करने के बाद युवक की हत्या कर उसकी बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया है. गांव से सटे जंगल में शव मिलने की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए. पुलिस ने लोगों से भी शव की शिनाख्त करवाई, मगर कोई पहचान नहीं सका. पुलिस शव की तस्वीर को विभिन्न थानों में भेज कर पहचान कराने में जुटी है. पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमसुदा लोगों की लिस्ट तैयार कर रही, ताकि उसकी पहचान की जा सके. एएसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन की रही है. शव की पहचान होने के बाद मामला बहुत हद तक साफ हो जाएगा. शव पर चोट के निशान मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह भी स्पष्ट हो जाएगी. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : महीने">https://lagatar.in/relief-to-the-general-public-on-the-first-day-of-the-month-lpg-cylinder-price-reduced-by-rs-91-50/">महीने

के पहले दिन आम जनता को राहत, एलपीजी सिलेंडर के दाम 91.50 रुपये घटे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही