Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : कुएं से युवक का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या-जांच में जुटी पुलिस

Koderma: कोडरमा थाना अंतर्गत बजरंग नगर में कुएं से 30 साल के युवक का शव बरामद हुआ है. युवक की पहचान नीरज कुमार राम के रुप में हुई हैं. जानकारी के अनुसार युवक अपने घर से सोमवार की सुबह 9 बजे निकला था. नीरज पानी का जार पहुंचाने का काम करता था. घटना को लेकर बजरंग नगर के लोगों ने बताया कि कुएं से पानी निकालने के दौरान लोगों ने देखा कि कोई आदमी गिरा हुआ है. जिसके बाग ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद घटना स्थल पर एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर और थाना प्रभारी द्वारिका राम पहुंचे. उन्होंने शव को कुएं से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस आत्महत्या या हत्या को लेकर मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें:  अभिनेता">https://lagatar.in/actors-dhanush-and-mari-selvaraj-will-work-together-once-again-announcement-about-new-project/">अभिनेता

धनुष और मारी सेल्वराज एक बार फिर करेंगे साथ काम, नए प्रोजेक्ट को लेकर हुई घोषणा
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही