Search

 
 
 

कोडरमा : डोमचांच के रायडीह मोड़ से एक व्यक्ति का शव बरामद

 
Koderma : कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के रायडीह मोड़ स्थित डॉक्टर कार्तिक की चाहरदिवारी के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. मृतक की पहचान राजकुमार दास (55 वर्ष), पिता स्व. जागेश्वर दास ग्राम चैनपुर थाना डोमचांच निवासी के रूप में हुई है. घटना को लेकर मृतक के पुत्र राहुल दास ने बताया कि मेरे पिता तीन दिन से लापता थे. जिसकी खोजबीन लगातार की जा रही थी. इसी दौरान शनिवार की दोपहर बकरी चराने गई एक महिला ने शव को देखा. महिला की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ वहां इकट्ठा हो गई. शव मिलने की सूचना डोमचांच पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही डोमचांच थाना प्रभारी प्रेम कुमार, एएसआई नीरज कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा. शव मिलने के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-voting-from-april-19-results-on-june-4-know-how-many-seats-will-be-voted-in-which-phase/">लोकसभा

चुनाव 2024 : 19 अप्रैल से मतदान, 4 जून को परिणाम, जानिये किस चरण में कितनी सीटों पर पड़ेंगे वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही