Koderma: कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह निवासी सेवानिवृत्त वन कर्मी नकुल नारायण देव का शव जंगल से बरामद किया गया है. इस संबंध में पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. मामले को लेकर मृतक के पुत्र पवन नारायण देव ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमे कहा गया है कि उसके पिता नकुल नारायण देव घर से निकले थे और जब घर नहीं लौटे तब उनकी खोजबीन की गई. इस संबंध में सिमरकुंडी निवासी फूलचंद मांझी पर दबाव डाला गया. जिसके बाद उसने बताया कि नकुल नारायण देव की हत्या कर नाला के पास फेंक दिया गया है. बीती रात मृतक का शव ग्रामीणों के सहयोग से बरामद किया गया. दर्ज प्राथमिकी में गिरिडीह के डुमरगढ़ा निवासी गंगा यादव और सिमरकुंडी के फूलचंद मांझी व अन्य लोगों पर धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है. वही गंगा यादव और फूलचंद मांझी से पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-majhi-pargana-mahal-celebrated-the-birth-anniversary-of-radhanath-tudu/">चांडिल
: माझी परगना महाल ने मनाया राधानाथ टुडू की जयंती [wpse_comments_template]
कोडरमा: सेवानिवृत्त वन कर्मी का शव जंगल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment