Koderma : चंदवारा थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी के समीप शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव को बरामद किया है. शव की पहचान सोनू पंडित, पिता- प्रयाग पंडित, उम्र- 30, ग्राम बूटी टाँड, थाना डोमचांच के रूप में की गई है. ग्रामीणों ने सड़क के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पर पड़ा देखा, जिसकी सूचना चंदवारा पुलिस को दी गई. सूचना पाकर चंदवारा थाना प्रभारी नीतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव देखने से प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से हत्या कर युवक को फेंक दिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका अपना पिकअप गाड़ी है. मेरा भाई सोनू पंडित खुद पिकअप गाड़ी चलाया करता था. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-notice-issued-to-19-pds-shopkeepers-who-failed-in-aadhaar-siding/">चाईबासा
: आधार सिडिंग में विफल रहने वाले 19 पीडीएस दुकानदारों को नोटिस जारी [wpse_comments_template]
कोडरमा : जवाहर घाटी के समीप युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Leave a Comment