Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डीलर पर कम राशन देने का आरोप

Advertisement
Advertisement
Koderma :  सतगावां प्रखंड अंतर्गत मीरगंज पंचायत के मीरगंज गांव में लाभुकों को राशन नहीं देने का मामला सामने आया है. डीलर मीर महिला मंडल द्वारा यहां के 44 कार्डधारकों को अगस्त माह का राशन नहीं दिया गया था. कार्डधारियों ने बताया कि सितंबर माह में डीलर ने प्रत्येक सदस्य को पांच किलो की जगह ढाई किलो अनाज दिया जा रहा है जबकि पर्ची पांच किलो की निकाली जा रही है. वहीं, अनाज से वंचित व कटौती के कारण आक्रोशित कार्डधारियों ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर डीलर की मनमानी को लेकर प्रखंड कार्यालय के समीप धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया था. लोगों ने कहा कि अगर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई, तो उपायुक्त के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे. वहीं, सतगावां बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/vande-bharat-express-will-stop-at-chandil-station-notification-issued/">चांडिल

स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस का होगा ठहराव, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही