Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : कर्ज में डूबे होटल व्यवसायी ने फांसी लगाकर दी जान

Advertisement
Advertisement
Koderma : जिले के नवलसाही थाना क्षेत्र में कर्ज में डूबे होटल व्यवसायी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बुधवार को लक्ष्मण मेहता (उम्र 45 साल, पिता स्वर्गीय किशोरी मेहता, बिगहा फुलवरिया नवलसाही) का शव घर से बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मण मेहता कर्ज में डूबा हुआ था. बैंक से कर्ज लिया था. साथ ही गांव में भी कर्ज था. कर्जदाता के तगादा से तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

होटल ठीक से चल नहीं रहा था

मृतक के चार बच्चे हैं, जिनमें दो पुत्र व दो पुत्री हैं. एक पुत्री की शादी हो चुकी है. मृतक का पचगांव मोड़ पर खाने पीने का ढाबा था. क्रशर वगैरह बंद होने के कारण होटल ठीक से चल नहीं रहा था. साथ में शराब की लत थी. कर्ज बढ़ने पर शराब पीना भी ज्यादा हो लगा था. उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना पुलिस को मिलने के बाद नवलशाही थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इसे भी पढ़ें - रिम्स">https://lagatar.in/rims-medical-superintendent-dr-vivek-kashyap-has-heart-problem-stent-installed/">रिम्स

के चिकित्सा अधीक्षक डॉ विवेक कश्यप की हार्ट में समस्या, लगाया गया स्टेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही