Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : खनन सचिव से मिला ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल, मजदूरों को जल्द मिलेगा तोहफा

Advertisement
Advertisement
संलेख तैयार, एमडी प्रतिनियुक्ति के बाद दुर्गापूजा में ढिबरा मजदूरों को मिलेगा तोहफा : बंधु तिर्की खनन सचिव अबु बक्कर सिद्दीकी ने दिया भरोसा, एमडी की प्रतिनियुक्ति के बाद ढिबरा नीति होगी प्रभावी Koderma/Ranchi:  ढिबरा कारोबार को लेकर बनी ढिबरा नीति पर विभागीय स्तर से हो रही लेट-लतीफी से ढिबरा मजदूरों और व्यापारियों में संशय की स्थिति बनती जा रही है. ढिबरा को लेकर मुख्यमंत्री ने कोडरमा में को-ऑपरेटिव के जरिये व्यवसाय को पटरी पर लाने का घोषणा की थी. लेकिन यह नीति सरकारी फाइलों में अटकी हुई है. सरकार की ढिबरा नीति जमीन पर लागू होने में वक़्त लग रहा है. को-ऑपरेटिव के जरिये व्यवसाय का ढांचा और नीति को लेकर सरकार और जनता के बीच संवाद की कमी है. इसके कारण ढिबरा मजदूरों और व्यवसायी असमंजस की स्थिति में हैं. ढिबरा कारोबार को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ लगातार सक्रिय रहा है. वहीं ढिबरा नीति लागू कराने के लिए कांग्रेस के कद्दावर नेता और मांडर के पूर्व विधायक सह पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की भी प्रयासरत हैं. जबकि मांडर की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी मानसून सत्र में विधानसभा में ढिबरा का मुद्दा को उठाया था. इसे भी पढ़ें :तेनुघाट">https://lagatar.in/tenughat-youth-accused-in-student-murder-case-arrested/">तेनुघाट

: छात्रा हत्याकांड में आरोपी युवक गिरफ्तार

खनन सचिव से मुलाकात के दौरान बंधु तिर्की रहे मौजूद

ढिबरा नीति को लेकर सोमवार को कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ ने नेपाल हाउस स्थित विकास भवन में खान एवं भूतत्व सचिव अबु बक्कर सिद्दीकी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. खनन सचिव अबु बक्कर सिद्दीकी ने आश्वासन दिया कि ढिबरा नीति को लेकर विभाग गंभीर है. दो महीने में ढिबरा कारोबार को लेकर बनी नीति सक्रिय हो जाएगी. इससे ढिबरा मजदूरों और व्यापारियों को लाभ होगा. कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि ढिबरा की समस्या ढिबरा मजदूरों के लिए बड़ी समस्या है. लगातार विभागीय पदाधिकारी से मिलकर समाधान के लिए प्रयासरत हैं. वहीं विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी विधानसभा में मामला उठाया है. बंधु तिर्की ने कहा कि खनन सचिव ने जानकारी दी है कि एमडी नहीं होने के कारण ढिबरा नीति लागू होने में समय लग रहा. फिर भी नीति प्रक्रिया में है. उन्होंने बताया कि एमडी की प्रतिनियुक्ति होने के बाद ढिबरा नीति प्रभावी रूप से लागू हो जाएगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-12-at-17.40.49.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ढिबरा से गरीबों का जीवन-यापन : बंधु तिर्की

उन्होंने कहा कि विभाग के सचिव अबु बक्कर सिद्दीकी ने आश्वासन दिया है कि दुर्गापूजा तक प्रबन्ध निदेशक की प्रतिनियुक्ति हो जाएगी. इसके बाद ढिबरा कारोबार फिर से कानूनी प्रावधानों के अनुसार संचालित हो सकेगी. नीति को लेकर संलेख तैयार है, उम्मीद है दुर्गापूजा में ढिबरा मजदूरों को बड़ा तोहफा मिलेगा. उन्होंने कहा ढिबरा से ग़रीबों का जीवनयापन चलता है. इस व्यवसाय से लाखों मजदूर जुड़े हैं. प्रतिनिधि मंडल में ढिबरा स्क्रैप मजदूर संघ के अध्यक्ष कृष्णा घटवार, मो इस्लाम खान, रामदेव मोदी शामिल थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bda-college-became-champion-in-womens-category-and-guru-nanak-college-in-mens-category-became-badminton-champion/">धनबाद

: महिला वर्ग का बीडीए कॉलेज़ और पुरूष वर्ग में गुरूनानक कॉलेज बना बैंडमिंटन चैम्पियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही