Search

 
 
 

कोडरमा : बिजली की समस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता को सौंपा गया मांग पत्र

 
Koderma: भाकपा जिला परिषद कोडरमा के द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत अंचल से 11 सदस्यों की प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमे सभी बिंदुओं पर चर्चा की गयी. इस दौरान भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम, जिला मंत्री प्रकाश रजक, पूर्व उप प्रमुख वीरेंद्र यादव, अंचल मंत्री अर्जुन यादव, अंचल मंत्री रामेश्वर यादव, विश्वनाथ रविदास, वासुदेव रविदास, सिकंदर कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.

इन समस्याओं को लेकर सौंपा गया मांग पत्र

  • मांग पत्र में मुकदमा करने के पूर्व कनेक्शन धारियों को नोटिस दिया जाये
  • बिजली बिल में डीपीएस सिस्टम सितंबर 2023 तक बढ़ाया जाये
  • कृषि कार्य हेतु तार पोल व ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाये
  • जिन गांव में व मोहल्ला में कभर तार नहीं है वहां अविलंब कभर तार दिया जाये
  • कृषि कार्य हेतु कनेक्शन धारियों को बिजली बिल दिया जाये, ताकि किसान धीरे-धीरे भुगतान कर सके
  • चंदवारा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम मदन गुंडी एवं कोटवारडीह में 440 का तार बदला जाये
  • कोडरमा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम वृंदा में ट्रांसफार्मर का जगह परिवर्तित किया जाये
  • जयनगर प्रखंड के ग्राम चक में ट्रांसफार्मर स्थल परिवर्तित किया जाये
  • जिन गांवों में घरों की बढ़ोतरी हुई है वहां तार व पोल दिया जाये
  • सुरेंद्र यादव प्रधान सखी व कुशल श्रमिक आनंद यादव को विद्युत आपूर्ति प्रशाखा जयनगर में स्थानांतरित किया जाये
इसे भी पढ़ें: अतीक">https://lagatar.in/action-in-atiq-ahmed-ashraf-murder-case-shahganj-inspector-including-two-sub-inspector-and-two-constables-suspended/">अतीक

अहमद-अशरफ हत्याकांड में कार्रवाई, शाहगंज इंस्पेक्टर, दो दारोगा और दो सिपाही सस्पेंड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही