Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : उपायुक्त ने चिकित्सकों और अल्ट्रासाउंड संचालकों के साथ बैठक की,दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Koderma : समाहरणालय सभागार में शनिवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में अल्ट्रासाउंड संचालक और चिकित्सकों के साथ बैठक हुई. उपायुक्त रंजन से सभी अल्ट्रासाउंड संचालकों एवं चिकित्सकों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिला बाल संरक्षण ईकाई व स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर कोडरमा के सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर लिंग प्रशिक्षण व भ्रूण हत्या पर जागरुकता अभियान चलायें. लिंग प्रशिक्षण व भ्रूण हत्या से संबंधित एक्ट तथा कार्रवाई की जाने वाले प्रावधानों से उन्हें अवगत करायें. अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पेयजल की सुविधा सुनिश्चित करें. इसे भी पढ़ें-बेरमो">https://lagatar.in/bermo-slow-pace-of-application-of-petrol-subsidy-scheme/">बेरमो

: पेट्रोल सब्सिडी योजना के आवेदन की रफ्तार धीमी

कानूनी कार्रवाई की जायेगी

उपायुक्त ने सभी अल्ट्रासाउंट संचालकों एवं चिकित्सकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि जिले में अवैध रुप से संचालित अल्ट्रासाउंड के संबंध में जानकारी दें और लिंग परीक्षण व भ्रूण हत्या करने वाले के बारे में सूचना दें. उन्होंने कहा कि लिंग परीक्षण व भ्रूण हत्या करने वाले तथा उनको सहयोग करने वाले अल्ट्रासाउंड के संचालक व चिकित्सकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रवेश और निकासी द्वार में सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए. इसके अतिरिक्त सभी अल्ट्रासाउंट संचालकों एवं चिकित्सकों को अल्ट्रासाउंड करने आने वाले लाभार्थियों का अल्ट्रासाउंड करने से पहले फार्म एफ भरवाने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. बैठक में मुख्य रुप से सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, पवनश्री अल्ट्रासाउंड, मैक्स अल्ट्रासाउंड, राहत अल्ट्रासाउंड, शीला रानी हॉस्पीटल, डॉ बी रानी के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही