Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, काम में तेजी लाने का निर्देश

Koderma : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में मनरेगा, जेएसएलपीएस, प्रधानमंत्री आवास योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना की समीक्षा की गयी. उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा अंतर्गत डोभा निर्माण कार्य, पौधारोपण, कुआं योजना के कार्यों को शत प्रतिशत कार्य सुनिश्चित करें. साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी लंबित आवास निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-unnatural-sex-with-a-4-year-old-boy-shame-on-humanity/">साहिबगंज

: 4 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, इंसानियत शर्मसार

संबंधित योजना की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश

उपायुक्त ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री पशुधन योजना, झारखण्ड कृषि ऋण माफी और किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर किये गये कार्य पर संक्षिप्त रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा. इसके उपायुक्त ने अतिरिक्त जल संसाधन, नगर विकास एवं आवास, पथ, ग्रामीण कार्य, भवन, पर्यटन कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं वर्ग कल्याण, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग अन्तर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार मीना, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय, जिला कृषि पदाधिकारी ब्रह्मदेव साह, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :एमपी">https://lagatar.in/mp-verma-11-patna-won-the-memorial-cup-t20-cricket-tournament/">एमपी

वर्मा 11 पटना ने जीता स्मृति कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही