Search

 
 
 

कोडरमा: धर्मेंद्र पांडेय आप पार्टी के बने प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 
Koderma: आम आदमी पार्टी ने कोडरमा के धर्मेंद्र पांडेय को झारखंड का प्रदेश उपाध्यक्ष (यूथ विंग) नियुक्त किया गया है. उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद धर्मेन्द्र पाण्डेय ने इसके लिए प्रदेश संयोजक डी एन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह, झारखंड प्रभारी दुर्गेश पाठक, कार्यकारी सचिव डॉ. अविनाश नारायण के प्रति आभार जताया. साथ ही कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य को विकास की राजनीति की बहुत जरूरत है. उसके लिए वो प्रयास करेंगे. शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार जैसे अहम मसलों पर आम आदमी पार्टी हर मुमकिन प्रयास करेगी,जिससे इस राज्य का भला हो सके. इसे भी पढ़ें-मंकीपॉक्स">https://lagatar.in/monkeypox-threat-increased-government-floated-tender-for-vaccine-and-kit/">मंकीपॉक्स

का खतरा बढ़ा, सरकार ने वैक्सीन और किट के लिए निकाला टेंडर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/aaaa-2-3-300x277.jpg"

alt="" width="300" height="277" />

‘आप’ झारखंड के लोगों के लिए सौगात-धर्मेन्द्र

धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि आम आदमी पार्टी का झारखंड राज्य में आना झारखंड के लोगों के लिए एक सौगात है. अब झारखंड राज्य को विकास की पटरी पर लाना है. वहीं उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विशाल सूद, राजेश तेजपाल , राजन सिंह, कुलजीत सिंह, अभिजीत रंजन पाण्डे, सोनू वारसी, मनोज महाराज, चंदन सिंह, रोहित सिंह समेत कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही