Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा: ढिबरा लदा वाहन जब्त, 2 गिरफ्तार समेत 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Koderma : जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने अवैध ढिबरा लोड वाहन को जब्त किया है. मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. डोमचांच थाना क्षेत्र के कुशाहना निवासी राजदेव सिंह, पिता स्व हीरो सिंह और सदर थाना क्षेत्र के चन्द्रोडीह निवासी कोलेश्वर यादव, पिता स्व विशुन यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. मिली जानकारी के अनुसार 709 वाहन में सपही जंगल से ढिबरा लोड कर इसे माइका गोदाम में ले जाया जा रहा था. इस दौरान गुप्त सूचना पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करते हुए ढिबरा लोड वाहन को जब्त कर लिया . दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-foreign-female-tourist-celebrated-independence-with-tricolor/">हजारीबाग

: विदेशी महिला पर्यटक ने तिरंगे के साथ मनाया आजादी का जश्न
दूसरी खबर

करंट लगने से युवक की मौत

Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के मूर्कमनाय पंचायत स्थित ग्राम बरियाडीह चौक के समीप करंट लगने से युवक की मौत हो गई. घटना के बाद स्वजनों में चीख पुकार मच गई. 26 वर्षीय वसीम आलम, पिता मोजिब आलम बुधवार की दोपहर अपने दुकान का गुमटी बंद कर रहा था. वहां तार में करंट होने से युवक को तेज करंट का झटका लगा, इस वजह से युवक जमीन पर गिर पड़ा. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पाकर मरकच्चो थाना प्रभारी लव कुमार, एसआई एसएन मिश्रा अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया. तीसरी खबर

फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 मजदूर घायल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/16rc_m_390_16082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Koderma : तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया-गझंडी रोड स्थित प्रतीक आयरन एंड स्टील फैक्ट्री में मंगलवार को जनरेटर ब्लास्ट होने से 3 मजदूर घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार 3 मजदूरों में 1 मजदूर गंभीर रूप से घायल है. तीनों मजदूरों का प्राथमिक उपचार तिलैया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में कराकर रांची रेफर कर दिया गया है. वहीं मामले की जानकारी होने पर तिलैया थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की. बाद एएसपी प्रवीण पुष्कर भी क्लीनिक और फैक्ट्री गये और मामले की तहकीकात की. इस बाबत तिलैया थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि उक्त फैक्ट्री में जनरेटर ब्लास्ट होने के कारण 3 मजदूर घायल हो गए हैं, जिनका प्राथमिक उपचार करा कर बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें :सीआरपीएफ">https://lagatar.in/big-success-for-crpf-jharkhand-kranti-morchas-shankar-and-his-wife-arrested/">सीआरपीएफ

को मिली बड़ी सफलता, झारखंड क्रांति मोर्चा के शंकर व उसकी पत्नी गिरफ्तार समेत लातेहार की दो खबरें
चौथी खबर

फांसी लगाकर लड़की ने की आत्महत्या

Koderma : मरकच्चो थाना क्षेत्र के महूगांय पंचायत के ग्राम बरवाडीह में बुधवार को लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवती की पहचान 16 वर्षीय, सपना कुमारी, पिता मनोज विश्वकर्मा के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि लड़की और उसकी मां के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी. आवेश में आकर उसने फांसी लगा ली. घटना की सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना के एसआई एसएन मिश्रा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही