Search

 
 
 

कोडरमा : धोबी महासंघ की बैठक, 23 को ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान समेत 2 खबरें

 
Domchanch (Koderma) : रविवार को अखिल भारतीय धोबी महासंघ, जिला कोडरमा की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष बासुदेव राम ने जबकि संचालन जिलाध्यक्ष खगेंद्र राम ने किया. अखिल भारतीय धोबी महासंघ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 जुलाई को ज्ञान रत्न प्रतिभा सम्मान 2023 का आयोजन करेगा. जिलाध्यक्ष खगेंद्र राम बताया कि समाज के कक्षा 10 और 12वीं के प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा. बैठक के अंत में जयनगर के पूर्व विधायक प्रतिनिधि समाजसेवी महेंद्र दास की आकस्मिक निधन पर संघ के सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखा. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-party-workers-should-prepare-for-the-upcoming-lok-sabha-elections-madhu-koda/">चक्रधरपुर

: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता – मधु कोड़ा

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक में उपाध्यक्ष बासुदेव राम, जिलाध्यक्ष खगेंद्र राम, सचिव मिथिलेश कुमार, जिला सह सचिव दुर्गा प्रसाद राम, डोमचांच प्रखंड उपाध्यक्ष सह निवर्तमान पार्षद मुकेश रजक, मनोज रजक, जनक देव राम, अर्जुन राम, अंगलाल राम, विनोद राम, पवन कुमार, रवि कुमार, अमर कुमार, सुनील कुमार, महेश राम, राजू राम, प्रदीप राम, रवि कुमार, महेंद्र राम, अर्जुन राम, सिकंदर राम, मुन्ना कुमार, बीरेंद्र कुमार, संतोष कुमार, सुरजदेव कुमार, रंजीत कुमार, विनोद राम, मोहन रजक, महेश रजक, रामेश्वर रजक, सुरेंद्र राम, सोनू कुमार, करण कुमार समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

संघर्ष दिव्यांग संघ की बैठक में लिये गये कई निर्णय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/bbbb-6.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> Koderma : संघर्ष दिव्यांग संघ की बैठक में बागीटांड़ स्टेडियम मैदान में हुई. बैठक की अध्यक्षता सुबोध पांडेय ने जबकि संचालन धीरज नाथ गोस्वामी ने की. बैठक में मुख्य रुप से दिव्यांगजन कल्याण के लिए सरकार द्वारा लागू की गई योजना की जानकारी दी गई. साथ ही सतगावां प्रखंड के पारा शिक्षक दिव्यांग प्रमोद कुमार की समस्या का समाधान का निर्णय लिया गया. वहीं प्रत्येक महीने के एक तारीख को जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ संघ की बैठक करने का फैसला लिया गया. साथ ही सूचना अधिकार अधिनियम के तहत दिव्यांगजन सरकारी योजना की सम्पूर्ण जानकारी मांगने का फैसला लिया गया. मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष योगेंद्र पंडित ने कहा कि किसी भी संघ की रीढ़ उसकी टीम होती है. इसलिए आपलोग संघ में एकजुटता बनाए रखें और एक दूसरे को सहयोग करे. बैठक में जिला के सभी प्रखंड से आये दिव्यांग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/preparation-to-replace-206-doctors-and-19-dentists-in-jharkhand/">झारखंड

में 206 डॉक्टर और 19 डेंटिस्ट को बदलने की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही